खेत में पानी लगा रही महिला से मारपीट, बेटे को भी रास्ते में घेरकर पीटा

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के सेंहगो गांव में खेत में पानी लगा रही महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मालती देवी पत्नी स्वर्गीय गया प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता के मुताबिक, 25 जुलाई को वह अपने खेत में इंजन से पानी लगा रही थी। इसी दौरान गांव के मोहित कुमार और सावित्री देवी कथित तौर पर लामबंद होकर खेत में पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि मारपीट में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने उसके छोटे पुत्र को भी रास्ते में घेरकर मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षी पहले से ही उसके परिवार से रंजिश रखते हैं और अब दोबारा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। घटना की तहरीर थाना बछरावां में दिए जाने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई तथा परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

 

Related posts