जनपदीय कराटे व कलारिपयट्टु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, मंडल स्तर के लिए चयनित

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कराटे एवं कलारिपयट्टु प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कराटे प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में गायत्री, दिव्यांशी एवं रूपा तथा अंडर-19 बालिका वर्ग में रिचा का चयन हुआ।

वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में आर्यन, शौर्य मिश्रा, ओम मौर्य, शोभित, रुद्रांश पटेल एवं नैतिक तथा अंडर-17 बालक वर्ग में प्रांशु सिंह, अनंत प्रताप सिंह, शिवांशु त्रिपाठी, युवराज मौर्य एवं दिव्यांश मौर्य ने शानदार प्रदर्शन कर चयनित खिलाड़ियों में जगह बनाई।

कलारिपयट्टु प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-17 बालिका वर्ग में श्रेया कौशल एवं दिव्यांशी तथा अंडर-17 बालक वर्ग में रुद्रांश पटेल, शोभित एवं अजय सिंह का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

माध्यमिक शिक्षा खेल विभाग, रायबरेली के सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी आगामी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में रायबरेली जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष मास्टर राकेश कुमार गुप्ता, सचिव आशीष जायसवाल तथा सहयोगी क्षितिंद्र शास्त्री, जितेंद्र सिंह, रितिका गुप्ता और शिवानी साहू ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कार्यक्रम का उद्घाटन ओलंपिक संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला ने किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपदीय माध्यमिक विद्यालय खेलकूद समिति के सदस्य मंजूर उल हक, मंगल चरण रावत, मोहम्मद अनीस, प्रदीप कुमार पांडे, त्रिपुरेश त्रिपाठी एवं अंजली सिंह पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts