सम्पूर्ण समाधान दिवस में 34 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज, रायबरेली। तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देशों के साथ भेजा गया।प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 21 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे।

इसके अलावा पुलिस विभाग की पांच, विकास विभाग की पांच तथा अन्य विभागों की तीन शिकायतें दर्ज की गईं।समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों को समय पर न्याय दिलाया जाए।

इस अवसर पर तहसीलदार मंजुला मिश्रा, खंड विकास अधिकारी श्रद्धा सोनकर, नायब तहसीलदार सत्या राज, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, उमेश चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts