जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज, रायबरेली। थाना चंदापुर क्षेत्र के पूरे हनुमान सिंह मजरे ताजुद्दीनपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित शिवकुमार की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिवकुमार के अनुसार शुक्रवार देर रात उनकी बहनें सावित्री और गीता तथा गर्भवती पत्नी अर्चना घर के बाहर बैठी थीं। तभी गांव के रमेश, आशीष और सुशील वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों बहनों को चोटें आईं। आरोप है कि गर्भवती अर्चना को भी जमीन पर गिराकर मारपीट की गई।बीच-बचाव करने पहुंचे शिवकुमार के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर कुल्हाड़ी लेकर जान से मारने की धमकी देते रहे।
थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
