पति के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप, बदबू आने पर खुला राज।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने कथित प्रेमी की हत्या कर दी और शव को घर के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया। कई दिन बाद शव से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
जानकारी के अनुसार, रीता नाम की महिला अपने मायके में कथित प्रेमी अमित के साथ रह रही थी। इस दौरान उसका पति राम प्रकाश भी वहां आता-जाता था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर अमित और राम प्रकाश के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद के बाद रीता और उसके पति ने मिलकर अमित की हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपियों ने शव को घर के अंदर ही दफना दिया। कुछ दिनों बाद शव से तेज बदबू आने लगी,
जिससे ग्रामीणों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर खुदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया।पुलिस ने आरोपी महिला रीता को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका पति राम प्रकाश फरार बताया जा रहा है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल है।
