धारा लक्ष्य समाचार पत्र
हैदरगढ़ (बाराबंकी) रविवार को माय भारत केंद्र के तत्वाधान में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सोनिकपुर व हैदरगढ़ में नशा मुक्त युवा कार्यकम का आयोजन किया गया कार्यकम सभी युवतियों को नशा मुक्त करने की शपथ दिलाई गई कार्यकम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल उद्बोधन को युवतियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सुना उद्बोधन में प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को देश की बड़ी पूंजी बताया उन्होंने कहा युवा शक्ति ही विकसित भारत आधार है ।
2047 को तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प तभी सिद्ध होगा जब हमारी युवा पीढ़ी शारीरिक और मानसिक रूप स्वस्थ एव जागरूक होगा उक्त कार्यकम का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आदर्श सिंह ,प्रभात सिंह , देवेश गुप्ता ने किया इस अवसर पर विद्यालय वार्डन शकुंलता वर्मा , कंचन सिंह, ज्योति गुप्ता, प्रशांत तिवारी , नितेश सिंह उपस्थित रहे
