सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए करीब 17 लाख रुपये कीमत के 83 मोबाइल फोन किये गये बरामद

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइलों को उनके स्वामियों के किया गया सुपुर्द

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सर्विलांस सेल व समस्त थानों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर एक विशेष अभियान के तहत, CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का उपयोग करके तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से गुमशुदा हुए 83 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। इन बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये है।

दिनांक- 02.08.2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार पाठक द्वारा बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। अपने खोए हुए फोन व अपना महत्वूर्ण डाटा वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए बाराबंकी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

बाराबंकी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत तुरंत अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं या सीधे CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें, यह पोर्टल खोए हुए मोबाइल फोन को शीघ्रता से ट्रैक करने, ब्लॉक करने और बरामद करने में मदद करता है। साथ ही मोबाइल स्वामियों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय व साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 व cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने व यातायात जागरूकता/नियमों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया गया ।

विशेष – विगत 08 माह में मोबाइल रिकवरी टीम द्वारा सराहनीय प्रदर्शन करते हुए कुल 868 से अधिक मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत करीब 01 करोड़ 73 लाख रुपये है, बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किये गए हैं।

Related posts