सावन के पहले सोमवार पर मातम: जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार, एक की मौत, 8 घायल

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

शिवगढ़ /रायबरेली। सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनका वाहन शिवगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गया। कुंभी कनौजा गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कुल 9 श्रद्धालु घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। सीएचसी शिवगढ़ के ईएमओ डॉ. अनमोल सिंह ने बताया कि घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।गंभीर रूप से घायल भोलेन्द्र को बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था,

लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं रौनक और अंकित का इलाज जारी है। अन्य घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में ट्रक कोओवरटेक करने के दौरान वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। सावन के पहले सोमवार को हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related posts