जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। शहर के प्राइवेट बस अड्डा (महराजगंज स्टैंड) पर सवारी बैठाने को लेकर दो टेंपो चालकों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद एक चालक ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली सदर में तहरीर दी है।अनीमिया कॉलोनी निवासी असगर अली पुत्र कल्लू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह प्राइवेट बस अड्डे पर टेंपो में सवारी बैठा रहे थे।
इसी दौरान दूसरे टेंपो चालक आसिफ निवासी महराजगंज से सवारी बैठाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि आसिफ ने उनके साथ मारपीट की, थप्पड़ मारे और गाड़ी की चाबी से हमला कर दिया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान आकाश निवासी महराजगंज भी मौके पर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि किसी वाहन से टक्कर मारकर घायल कर देंगे और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।
पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली सदर पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
