14 अगस्त को जनपद में मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

रिपोर्ट राजेश कुमार बाराबंकी

बाराबंकी 04 अगस्त 2026-शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 2026 का आयोजन दिनांक 14 अगस्त 2026 को जनपद में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विशेषकर युवा पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी के प्रति जागरूक करते हुये प्रभावित लोगों को साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।

इस अवसर पर दिनांक 14 अगस्त 2026 को जनजागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिनमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय एवं सार्वजनिक संस्थानों में व्याख्यान एवं चर्चाएं आयोजित करायी जायेगी। प्रदेश के छात्र-छात्राओं को विभाजन विभीषिका स्मृति पर आधारित माईगव (MyGov) पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय आनलाइन क्विज (QUIZ) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

विद्यालयों में भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका पर आधारित फिल्मों एवं डॉक्युमैन्ट्री का प्रदर्शन किया जायेगा एवं भारत सरकार द्वारा विभीषिका पर तैयार की गयी सामग्री आधारित प्रदर्शनियों का आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों आदि का सहयोग भी लिया जायेगा।

इस अवसर पर विभाजन पर आधारित नाटकों का मंचन एवं विभाजन पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाए। नाटकों की स्क्रिप्ट एवं फिल्म को अमृत काल की वेबसाइट के लिंक https://amritkaal.nic.in/partition-horror-remembrance-day से प्राप्त किया जा सकता है।

 

Related posts