जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। महराजगंज विकासखंड के कोरचक मजरे कैर गांव में लवलेश के दरवाजे लगा हैंडपंप पिछले तीन महीने से खराब होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के करीब 25 परिवार शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हैं।ग्राम कोरचक निवासी लवलेश कुमार ने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव का हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है।
इसकी शिकायत ग्राम प्रधान और एडीओ पंचायत से भी की गई, लेकिन अब तक हैंडपंप का रिबोर नहीं कराया गया। ग्रामीण दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर है।
दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। बीडीओ को शिकायती पत्र देकर कहा खराब पड़े हैंडपंप का रिबोर कराकर पेयजल संकट से राहत दिलाई जाए।
