रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज/रायबरेली। रविवार को थाना क्षेत्र के डेंडौवा गांव में मिशन शक्ति टीम द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन व ग्राम चौपाल का सफल आयोजन किया गया।चौपाल के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया गया कि 1090 पर शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह, निराश्रित महिला पेंशन व नारी शक्ति वंदन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पैंपलेट वितरित किए गए और महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना गया। कार्यक्रम में उप-निरीक्षक लाल जी यादव,
हेड कांस्टेबल शत्रुजीत राय, कांस्टेबल हिमांशु सिंह, अनिकेत, मो. अकलीन, म.हे.आ. गीता सिंह, म.आ. प्रीती राणा, म.रि.आ. सांवली राठौर, सपना शाक्य, दीक्षा वर्मा व स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
