Saharanpur NEWS नगर की संस्था मदर लैण्ड पब्लिक स्कूल परिवार द्वारा तीन दिवसीय शिविर का भव्य आयोजन

 

धारा लक्ष्य समाचार
रामपुर मनिहारान।
नगर की संस्था मदर लैण्ड पब्लिक स्कूल परिवार द्वारा शिव भक्तों की प्रसाद सेवा के लिए तीन दिवसीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया। सेवा शिविर का उद्घाटन मदर लैंड पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डाक्टर शालू भुरियां और महिला कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती सविता सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मदर लैण्ड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सत्य संयम भूरियान ने बताया कि स्कूल परिवार की ओर से प्रतिवर्ष शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भोले बाबा के भक्तों की अन्न सेवा के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

Related posts