पंच सम्मेलन में विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। विकसित भारत-जी राम जी योजना को गांवों की धरातल तक पहुंचाने के लिए सोमवार को विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में पंच सम्मेलन आयोजित किया गया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में ग्राम प्रधानों, सचिवों और खंड विकास अधिकारियों ने हिस्सा लिया।डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायतें विकास की बुनियाद हैं।
स्थानीय जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों का आकलन कर ऐसी ठोस व परिणामपरक कार्ययोजना तैयार की जाए, जिसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिले। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।
सम्मेलन में ग्राम प्रधानों व सचिवों को योजना के प्रावधानों, विकास कार्यों के चयन, प्राथमिकता निर्धारण और कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। डीएम ने अधिकारियों को ग्राम पंचायतों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह समेत जिले के संबंधित बीडीओ, ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
