लोहे की रॉड से युवक पर हमला, बचाने आए पिता-बहन को भी पीटा।

जिला रिपोर्टर  रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। नगर कोतवाली क्षेत्र के उत्तर दरवाजा इलाके में दबंगों की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। युवक ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उसे घेरकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। उसकी चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे पिता और बहन पर भी हमला कर दिया गया। मारपीट में तीनों के घायल होने का आरोप है।पीड़ित का आरोप है कि घटना की शिकायत पुलिस से करने के बावजूद मुकदमा हल्की धाराओं में दर्ज किया गया।

इतना ही नहीं, आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उस पर समझौता करने का दबाव बनाया। इससे आहत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है। अब जांच में मारपीट की घटना, चोटों और मुकदमे में लगाई गई धाराओं की स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

Related posts