नीलगाय से टकराकर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बचे सवार।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को चड़रई चौराहे के पास बाईपास पर उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रयागराज से लखनऊ जा रही एक कार अचानक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिरकर आग का गोला बन गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार लोगों ने किसी तरह समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और कार सवार बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी भीषण आग पर काबू पाया।

आग बुझने तक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर तक मार्ग पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

Related posts