जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज, रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सलेथू में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में युवा शक्ति, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा एक्ट के माध्यम से स्वयं संकल्प लेने के साथ हुई।
विद्यार्थियों ने अपने निर्धारित उद्देश्यों को पूरा करने तथा समाज और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। आस्था, संध्या, दीपांशी, माही, आनंद, सूर्यकांत, कृति और सक्षम सहित विद्यार्थियों ने प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रहित में सकारात्मक कार्य करने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।प्रधानाचार्य शिव लखन प्रजापति ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं।
अनुशासन, शिक्षा, नवाचार, सकारात्मक सोच और मेहनत के जरिए युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव सिंह, उपप्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी मौजूद रहे।
