सर्राफा व्यवसायी से लाखों के आभूषणों की लूट, कार सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बछरावां/रायबरेली। जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शनिवार को बछरावां थाना क्षेत्र में एक सर्राफा व्यवसायी से लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचकर जांच में जुट गया।

जानकारी के अनुसार शिवगढ़ थाना क्षेत्र के असहन जगतपुर गांव निवासी एवं सर्राफा व्यवसायी ऋषि सोनी की क्षेत्र में सराफे की दुकान है। रोजाना की तरह वह दुकान बंद कर अपने घर ओम नगर, बछरावां वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बछरावां थाना क्षेत्र के जिलेदार मैरिज लॉन के पास पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यवसायी के पास मौजूद लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया तथा आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

Related posts