बारिश में बह गई पीएमजीएसवाई सड़क, जिम्मेदारों की अनदेखी से हादसे का खतरा

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क इन दिनों भारी बरसात के चलते बदहाली का शिकार हो गई है। दरीबा से कठघर रायबरेली मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर जगह-जगह तेज बारिश के कारण कटान हो रही है। सड़क का बड़ा हिस्सा कटकर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते बरसात शुरू होते ही सड़क की परत और किनारे तेजी से बहने लगे।

कई स्थानों पर सड़क के किनारे गहरी कटान होने से स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। यदि समय रहते मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। कटान बढ़ने के कारण वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है।

वहीं, जिम्मेदार विभाग और संबंधित ठेकेदार की ओर से अब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है।

साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराकर सड़क के किनारों को मजबूत कराने की मांग उठाई है, ताकि बरसात के दौरान किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

Related posts