लेखपाल संघ ने किया शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई पर जताया आक्रोश

Dhara dhara lakshya samachar

Riport by kuldeep sharma (k.k.)

बाराबंकी/हैदरगढ़। तहसील हैदरगढ़ परिसर में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा हैदरगढ़ के पदाधिकारियों एवं लेखपालों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर फील्ड में कार्यरत लेखपालों के विरुद्ध की जा रही कथित अनुचित कार्रवाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान लेखपाल संघ की ओर से अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उच्चाधिकारियों को सौंपा गया।

लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में फील्ड में कार्यरत लेखपाल साथियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर पूरे लेखपाल संवर्ग में आक्रोश एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। संघ ने कहा कि लेखपालों को अपने राजस्व संबंधी दायित्वों का निर्वहन करते समय अनावश्यक दबाव और कार्रवाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए शासन स्तर पर उचित व्यवस्था एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाने आवश्यक हैं।

इसी मांग को लेकर हैदरगढ़ तहसील में लेखपालों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना एवं प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा और ज्ञापन सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

लेखपाल संघ ने जनपद अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल साथी के साथ हुई घटना का भी विरोध जताया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेशभर में कार्यरत लेखपालों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाना जरूरी है, ताकि वे बिना भय के अपने राजस्व कार्यों का निर्वहन कर सकें।

धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा हैदरगढ़ के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, उपाध्यक्ष रामेंद्र कुमार, लवकान्त श्रीवास्तव, सनीकांत , सतगुरवर्मा अनुज यादव राकेश सरोज शिवकरण सिंह, रजनी तिवारी सहित तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका धरना एवं प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और इसका उद्देश्य शासन-प्रशासन तक लेखपाल संवर्ग की समस्याओं एवं सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को पहुंचाना है। संघ ने उम्मीद जताई कि उच्चाधिकारी मामले का संज्ञान लेकर लेखपालों की समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

Related posts