गरीब बच्चों को इंग्लिश मीडियम जैसी शिक्षा दे रही है प्राथमिक विद्यालय रामपुर ऐहार की प्रधानाध्यापक- अनीता मौर्या

गरीब बच्चों की टाई बेल्ट कॉपी इत्यादि का खर्चा अपने वेतन सेउठा रहे हैं

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली – मेहनत करने वालों की मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है और आस्था और विश्वास से मंजिल दूर नहीं रहती ऐसी ही कहावत के साथ जनपद रायबरेली के डलमऊ विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत एवं ऐहार न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रामपुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत श्रीमती अनीता मौर्या है जबकि श्रीमती मौर्य इस समय प्राथमिक शिक्षक संघ डलमऊ इकाई की महिला अध्यक्ष भी हैं ।

जिन्होंने अपने बच्चों जैसे अन्य बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में इंग्लिश मीडियम स्कूल जैसी शिक्षा देने का बीड़ा उठाया है जबकि आपको बताते चले की प्राथमिक स्कूल में गरीबी घर के बच्चे आकर शिक्षा ग्रहण करते हैं जबकि अमीर और बड़े घरों के बच्चे इंग्लिश मीडियम कान्वेंट स्कूल में दाखिला लेते हैं लेकिन प्रधानाध्यापिका अनीता मौर्या ने हमारे संवाददाता को बताया कि हमारे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को हम अपने परिवार के सदस्य के रूप मे मानते हैं

इन गरीब बच्चों को अपने वेतन से टाई बेल्ट कॉपी किताब व अन्य सामग्री खरीद कर वितरित करती हैं जबकि यह मामला जनपद का दूसरा है जबकि इसके पहले श्रीमती दीप्ति सिंह जो की बेनी माधवगंज स्कूल में पढ़ती थी उन्होंने इस तरह की एक मिसाइल प्रस्तुत किया था इसी तरह से अब यह दूसरा मामला है

जो की डलमऊ विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर प्राथमिक विद्यालय का आता है जिसमें लगभग 50 से 55 पढ़ते बच्चे हैं जबकि यह विद्यालय गांव के बाहर जंगल में बना हुआ है इस संबंध में हमारे संवाददाता ने कुछ ग्रामीणों से बातचीत किया तो उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में शिक्षकों के द्वारा बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाती है जबकि श्रीमती अनीता मौर्या अलीगढ़ जनपद की मूल निवासी हैं और उनके पति रेलवे विभाग में नौकरी करते हैं

दोनों ने अपने माता-पिता की प्रेरणा से गरीब बच्चों की सेवा करने का प्रेरणा मिला है और श्रीमती अनीता मौर्या अलीगढ़ शहर की निवासी हैं मेरे पिताजी बेसिक शिक्षा विभाग में टीचर के पद पर थे और उन्होंने शहर में ही गरीब बच्चों की दशा देखकर सेवा करने का संकल्प लिया था

Related posts