नहर किनारे झोपड़ी में रह रहे वृद्ध की धारदार हथियार से निर्मम हत्या।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली /जगतपुर थाना क्षेत्र के पालकी हार मजरे चिचौली गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर किनारे झोपड़ी में रह रहे 60 वर्षीय राम लखन की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। वृद्ध का शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि राम लखन की पत्नी का करीब नौ वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। इसके बाद से वह गांव से अलग नहर किनारे बनी झोपड़ी में रहकर जीवन यापन कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही जगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के हर पहलू की जांच में जुटी है। साथ ही संदिग्धों की तलाश की जा रही है। वृद्ध की हत्या से गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Related posts