नहर किनारे झोपड़ी में खून से लथपथ मिला बुजुर्ग का शव, सिर पर वार कर हत्या से मचा हड़कंप।

मंदिर में सेवादारी करने वाले राम लखन पासी की संदिग्ध हालात में मौत, एसपी ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड के साथ खंगाला घटनास्थल।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली/जगतपुर। जगतपुर थाना क्षेत्र के पालकीहार मजरे चिचौली गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर किनारे झोपड़ी में रह रहे 60 वर्षीय राम लखन पासी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका और गहरा गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जाता है कि राम लखन पासी की पत्नी का करीब नौ वर्ष पहले निधन हो चुका था।

इसके बाद वह गांव से अलग नहर किनारे बनी झोपड़ी में रहकर अपना जीवन गुजार रहे थे। बताया गया कि वह झोपड़ी के पास बने मंदिर में सेवादारी भी करते थे। रोज की तरह वह अपनी झोपड़ी के आसपास थे, लेकिन रविवार को उनकी हत्या की खबर ने पूरे गांव को झकझोर दिया।सिर पर गंभीर चोट के निशान मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

शुरुआती परिस्थितियां हत्या की ओर इशारा कर रही हैं। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाला कौन था और हत्या के पीछे क्या वजह रही, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके को खंगालना शुरू कर दिया।एसपी पहुंचे मौके पर, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रवि कुमार पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे।

एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए, जबकि डॉग स्क्वॉड की मदद से भी वारदात से जुड़े सुराग तलाशे गए।

खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम सक्रिय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस समेत कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।हत्या से गांव में दहशत नहर किनारे एकांत में रह रहे बुजुर्ग की हत्या से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही वारदात का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts