कोहना चौकी के नए प्रभारी बने उपनिरीक्षक रामचन्द्र यादव

कोतवाली नगर से स्थानांतरित होकर संभालेंगे जिम्मेदारी, पांच उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल

धारा लक्ष्य समाचार

जिला संवाददाता शफीक अहमद

सीतापुर। कोतवाली नगर की कोहना चौकी में उपनिरीक्षक रामचन्द्र यादव को नया चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी तबादला-तैनाती सूची के अनुसार रामचन्द्र यादव को थाना कोतवाली नगर से स्थानांतरित कर कोहना चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके तैनाती आदेश के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिसिंग को लेकर नई व्यवस्था लागू हो गई है।

जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह को थाना नैमिषारण्य की चौकी औरंगाबाद से चौकी कस्बा, थाना नैमिषारण्य भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक इन्द्र नारायण शुक्ल को चौकी कस्बा, थाना नैमिषारण्य से थाना नैमिषारण्य में तैनात किया गया है। वहीं रामचन्द्र यादव को कोतवाली नगर से कोहना चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक मंजीत कुमार खरवार को कोतवाली नगर से जिला अस्पताल चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक विजय राठी को जिला अस्पताल चौकी, थाना कोतवाली नगर से हटाकर पुलिस लाइंस भेजा गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद अब कोहना चौकी की जिम्मेदारी रामचन्द्र यादव के हाथों में होगी। माना जा रहा है कि नई तैनाती के साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा।

Related posts