सावन माह के अवसर पर नगर पालिका परिषद ने कराया आयोजन, माला पहनाकर कांवड़ियों का किया स्वागत
धारा लक्ष्य समाचार
जिला संवाददाता शफीक अहमद
सीतापुर। सावन माह के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद सीतापुर की ओर से बाबा श्यामनाथ मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर तथा माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव के जयकारे लगाए।
कार्यक्रम में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरुजी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनींद्र अवस्थी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नमींद्र अवस्थी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सभासद और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर विकास हिन्दू, नटवर तिवारी, अमित बाजपेई मीतू, अनुभव पांडे, पीयूष कांत मिश्रा, परीक्षित त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष विश्राम सागर राठौर, नैमिष रत्न तिवारी, महेश शर्मा, जया सिंह, महेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री विपुल सिंह, पंकज पांडे, अभिषेक त्रिपाठी विकी, वरुण सिंह तोमर, श्रीप्रकाश सिंह, ब्रजेश रस्तोगी, सुरेंद्र विक्रम सिंह, कमल नयन आर्य, मनीष दीक्षित, अनुराग मिश्रा, संदीप मिश्रा, संजय मिश्रा, उमेश मिश्रा, विवेक मिश्र, जीवेश तिवारी, विनीत शुक्ला, एसएन मिश्र, विक्रम सिंह, पंकज अवस्थी, अंजनी मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
महिला जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में ममता डोडेजा, कंचन प्रभा पाण्डेय, लक्ष्मी पांडे और मोनिका आनंद समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
भंडारे के दौरान नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, सभासद, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन में कांवड़ियों के स्वागत और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष ने सावन माह की शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक आयोजनों में सेवा और सहभागिता की भावना को बनाए रखने का संदेश दिया।

