मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रायबरेली आगमन, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने किया स्वागत

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। अवध केसरी अमर सेनानी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती के अवसर पर रायबरेली में आयोजित भाव समर्पण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के आगमन पर भाजपा महाराजगंज मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने हेलीपैड पर उनका स्वागत किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव बख्श सिंह के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए उन्हें स्वतंत्रता संग्राम का महानायक बताया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री के आगमन को रायबरेली के लिए गौरव का विषय बताते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। समारोह में राना बेनी माधव बख्श सिंह के जीवन और योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related posts