मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली/भदोखर थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में समझौते का दबाव बनाते हुए हत्या की धमकी दी।

जानकारी के अनुसार, भदोखर थाना क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर निवासी अभिवेरा पुत्र कमलेश बहादुर ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 24 अगस्त को गांव के ही सज्जन पुत्र श्यामसुंदर व अमित पुत्र अज्ञात ने उसके साथ मारपीट की। घटना में उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित का आरोप है कि इलाज के बाद जब वह घर लौटा तो 26 अगस्त को दोनों आरोपितों ने दोबारा उसे धमकाया। आरोपियों ने कथित रूप से कहा कि यदि उसने मामले में कार्रवाई कराई तो उसे रास्ते से हटा दिया जाएगा। इससे पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

वहीं, मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। अब सभी की निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related posts