ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, नीलांचल एक्सप्रेस से हुआ हादसा

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बछरावां /रायबरेली। कस्बे के लालगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा नीलांचल एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मीनाक्षी यादव (55) निवासी लोहरा मऊ, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थी।

ट्रेन के गार्ड ने उसे पटरी से हटने के लिए कई बार आवाज लगाई, लेकिन वह वहां से नहीं हटी। गार्ड के अनुसार, महिला की स्थिति को देखते हुए उसने अपने मोबाइल फोन से उसकी तस्वीर भी खींची थी।कुछ ही देर बाद तेज रफ्तार नीलांचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने लोगों से रेलवे ट्रैक पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Related posts