सपा सरकार बनने पर युवाओं को दी जाएगी तरर्जीह।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली – जनपद के 183 विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार क्षेत्र में समाज में जन सेवा के माध्यम से क्षेत्र वासियों की सेवा करने का जज्बा रखने वाले नवयुवक समाजवादी पार्टी के नेता एवं समाजसेवी भावी प्रत्याशी अखिलेश यादव जो की नवयुवक के रूप में उभरता हुआ चेहरा क्षेत्र में लोगों से मिलता हुआ नजर आ रहा है।
उन्होंने हमारे संवाददाता उमानाथ यादव से एक मुलाकात के दौरान बताया कि 183 ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में नवयुवक विधायक बनने से क्षेत्र का बहुत ज्यादा ही विकास हो जाएगा क्योंकि नवयुवक से ही क्षेत्र का विकास संभव है जबकि आपके बताते चले की नवयुवक अखिलेश यादव लगभग 35 वर्ष उम्र के हैं और उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त किया है तथा उन्होंने सेना की नौकरी से मार्च 2026 में रिजाइन दे दिया है।
और उन्होंने अपने पिता के कथन के अनुसार समाज की सेवा करने का मन बनाया है और उन्होंने कोरोना काल में भी क्षेत्र के लोगों की बहुत सारी मदद किया है लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सेवाओं में भी क्षेत्र के लोगों के लिए काफी काम किया है तथा अखिलेश यादव जगतपुर विकासखंड क्षेत्र के धोबहा गांव के निवासी हैं और उनकी माता मौजूदा ग्राम प्रधान हैं तथा उनके घर परिवार में कई बार से प्रधानी करते चले आ रहे हैं तथा समाजसेवी एवं सपा नेता अखिलेश यादव अपने चार भाइयों में सबसे छोटे हैं ।
तथा उन्होंने अप्रैल 2026 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है तथा अब मौजूदा समय में लखनऊ एवं गांव में रहकर सामाजिक कार्यों के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलर का भी काम लखनऊ में करते हैं।
तथा इस समय क्षेत्र में उनके नाम की चर्चा बहुत अधिक चल रही है जबकि आने नेता भी टिकट की लाइन में लगे हुए लेकिन जनता के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय बनते जा रहे हैं
