बहुजन आर्मी ने सहारनपुर में शहीद की गई मस्जिद के विरोध में दिया ज्ञापन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

100 वर्ष पूरा पुरानी मस्जिद स्थित सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में थी जिसको प्रशासन ने रातों रात शहीद कर दिया और दूसरे पक्ष को अपना पक्ष रखने का मौका दिए बिना मस्जिद को शहीद कर दिया गया जो खुलेआम संविधान को खुली चुनौती हे और न्यायपालिका के आदेशों का अवहेलना हैं।इसके खिलाफ बहुजन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवा रावत जी ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से भेजा और मांग किया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

मोहम्मद अशफाक उर्फ गुड्डू ने कहा कि धार्मिक स्थल चाहे जो भी हो वो श्रद्धा के लिए होता है और किसी भी धार्मिक स्थल को तोड़ना और शहीद करना संविधान के खिलाफ है।वसीह हैदर एडवोकेट ने बताया कि संविधान द्वारा हर धर्म वा जाति को अपना धार्मिक स्थल बनाने वा उसकी देखभाल करने का अधिकार है।

और जब कोई भी आदेश होता है तो उसके खिलाफ अपील के लिए समय दिया जाता है लेकिन जो घटना हुई है उसमें दूसरे पक्ष को बिना समय दिए मस्जिद को शहीद कर दिया गया।इस ज्ञापन में बहुजन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय देवा रावत ,माननीय चांद शाह ,धर्मेंद्र कुमार, हरिनंदन सिंह गौतम, मोहम्मद निहाल समाजसेवी, अदिल, शानू,मोहम्मद अकिल,सुनील कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related posts