सरेनी विधानसभा क्षेत्र की जनता के नाम जारी किया संदेश
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली – उत्तर प्रदेश की रायबरेली जनपद में सबसे चर्चित एवं सुमार माने जाने वाली सरेनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से पूर्व विधायक अशोक सिंह द्वारा आगामी 2027 के चुनाव में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर लिया है और क्षेत्र की जनता के बीच अपना जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया है और अपनी राजनीतिक सक्रियता भी आम जनता के बीच पूर्व विधायक अशोक सिंह ने बढ़ा दिया है।
तथा लोगों से मिलकर एवं पार्टी के जन संवाद कार्यक्रमों में भी जमकर हिस्सा ले रहे हैं तथा उन्होंने सरेनी विधानसभा क्षेत्र वासियों के नाम एक संदेश भी जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से क्षेत्र में लगातार जनता के सुख-दुख में अपनी भागीदारी बनाने वाले पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि उनका जनता से रिश्ता केवल राजनीति सीमित नहीं है ।
बल्कि प्रेम विश्वास एवं आशीर्वाद का रिश्ता है तथा पूर्व विधायक ने कहा कि वह रिश्ता आज भी इस समर्पण मेहनत के साथ लगातार जनता के बीच संपर्क में बने रहे जिस तरह से पिछले 15 वर्षों से आम जनता की सेवा करते चले आ रहे हैंआपको बताते चले की पूर्व विधायक अशोक सिंह वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का उल्लेख किया है और कहा कि अब चुनाव आ गया है कि पिछले विधानसभा चुनाव 2007 की तरह 2027 के चुनाव में सरेनी विधानसभा क्षेत्र में दोबारा से कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई जा सके।
उन्होंने विश्वास जताया कि यदि जनता का प्रेम विश्वास और आशीर्वाद इसी तरह बना रहा तो 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव में उससे बड़ी ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई जा सकती है पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जनता का एक -एक वोट का आशीर्वाद ऊर्जा एवं सबल का काम करता है उन्होंने सरेनी विधानसभा क्षेत्र वासियों से अपना साथ एवं विश्वास एवं प्रेम बनाए रखना की अपील किया है।
सरेनी से पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह के इस संदेश से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की राजनीतिक सक्रियता तेज हो गई है तथा लगातार क्षेत्र में आम जनता के बीच अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई जा रही है और आम जनता के बीच जनसंपर्क एवं जन संवाद एवं आम जनता के सम्मान के जरिए अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की जा रही है तथा पूर्व विधायक अशोक सिंह के इस संदेश से क्षेत्र में चर्चाएं बहुत तेज हो गई हैं ।
और समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है
