चयनित खिलाड़ी 22 सितंबर को लखनऊ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। जिला कलारिपयट्टू एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता-2026 का आयोजन रविवार को 25वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित बैडमिंटन हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में रायबरेली शहर के विभिन्न स्कूलों, क्लबों एवं मार्शल आर्ट एकेडमियों के साथ-साथ ऊंचाहार, रायबरेली एवं सलोन क्षेत्र से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री लाल भरत कुमार पाल सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली एवं विशिष्ट अतिथि अजय कुमार यादव असिस्टेंट कमांडेंट रहे। इस अवसर पर कलारिपयट्टू एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक राजीव कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ. एस. एम. सिंह, उपाध्यक्ष मास्टर राकेश कुमार गुप्ता, सचिव आशीष जायसवाल सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कलारिपयट्टू की विभिन्न विधाओं में अपने कौशल, शारीरिक क्षमता, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक मंडल में विनोद यादव, क्षितिंद्र शास्त्री एवं प्रतीक सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता का संपूर्ण संचालन एवं निर्देशन सचिव आशीष जायसवाल के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन की महत्वपूर्ण भूमिका बृज मोहनलाल गुप्ता द्वारा सफलतापूर्वक निभाई गई। उनके प्रभावी मंच संचालन से कार्यक्रम की गरिमा एवं उत्साह बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों को 22 सितंबर 2026 को के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर रायबरेली का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में आराध्या शुक्ला, प्राणवी शुक्ला, अविका, रिया , जैस्मिन बानो, अर्तिका मिश्रा, शिवन्या सिंह, माही विश्वकर्मा, खुबैब रज़ा, मोहम्मद फ़हीम, अद्विक वर्मा, तन्मय पटेल, मयंक मौर्या, सत्यार्थ पटेल,
ओजस जायसवाल, सौरभ गुप्ता, संबंध कुमार, अदनान, सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में कलारिपयट्टू खेल को बढ़ावा देना तथा बच्चों एवं युवाओं को खेल, आत्मरक्षा, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों, निर्णायक मंडल एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
