रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज, रायबरेली।क्षेत्र के ग्राम अहिरन कोडरा मजरे पिंडारी खुर्द में एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम अहिरन कोडरा निवासी सुशीला यादव पुत्री गंगाप्रसाद यादव के अनुसार, 26 अगस्त 2026 की शाम करीब 8 बजे वह अपने घर के सामने नाली की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान गांव के ही जितेंद्र यादव पुत्र बाबूलाल, राजेश पुत्र माताप्रसाद तथा राम नेवल पुत्र माताप्रसाद वहां पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।पीड़िता का आरोप है कि जान बचाने के लिए वह घर के अंदर चली गईं, लेकिन आरोपित पीछे-पीछे घर में घुस आए और वहां भी उनके साथ मारपीट की।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पीड़िता ने चौकी थुलवांसा एवं महराजगंज पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि दबंगों की हरकत से वह और उनका परिवार भयभीत है। वहीं पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
