संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, मां-बेटे समेत तीन झुलसे; हालत गंभीर

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बछरावां /रायबरेली। थाना क्षेत्र के सराय उमर गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों और चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया।

उसे बचाने के प्रयास में माता-पिता भी आग की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।परिजनों के अनुसार खाना बनाते समय गैस सिलेंडर और चूल्हे से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि युवक द्वारा डीजल डालकर आग लगाने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस का भी प्रारंभिक तौर पर कहना है कि युवक ने डीजल डालकर स्वयं आग लगाई है।फिलहाल मां और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है तथा जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

Related posts