‘मन की बात’ के 138वें संस्करण में गूंजा आत्मनिर्भर भारत का संदेश, कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना प्रसारण

धारा लक्ष्य समाचार रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज/रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को क्षेत्र के सलेथू गांव में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यकर्ता उमेश तिवारी के आवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन एकत्र होकर टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, सामाजिक जागरूकता एवं जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को गंभीरता से सुना और उन्हें समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि देशवासियों को जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है।

इसके जरिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की प्रेरक कहानियां सामने आती हैं, जिससे युवाओं और आमजन को सकारात्मक दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण में जनसहभागिता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच है।

सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, सरोज गौतम, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मृत्युंजय तिवारी, उमेश तिवारी, शिवम दीक्षित, विनीत मिश्रा, महामंत्री चंदन मौर्य, इमरान खान, चंदन पासी पहलवान, राम प्रकाश गौतम, प्रिंस, रवितोष सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए जनहित एवं राष्ट्रहित के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related posts