धारा लक्ष्य समाचार रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज/सिकंदरपुर, रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का प्रसारण रविवार को सिकंदरपुर स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह के आवास पर सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की उपलब्धियों, जनभागीदारी, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनजागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और अभियानों की जानकारी भी इस मंच के माध्यम से लोगों तक पहुंचती है।
कार्यक्रम में प्रधान डब्बू सिंह, पूर्व प्रधान मथुरा पासी, चंद्रभान शर्मा, श्याम लाल वर्मा, रामप्रकाश पासी, संतराम पासी, कुश कुमार शर्मा, रामकुमार वर्मा, राहुल अनुभव सिंह, रमेश मौर्य, इंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
