डीएम ने जीआईसी मैदान में जनपद स्तरीय तीन दिवसीय सरस मेला-2026 का किया शुभारंभ

स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों एवं विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया गया अवलोकन।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली, 07 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तत्वावधान में जीआईसी मैदान में आयोजित जनपद स्तरीय तीन दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, परियोजना निदेशक डीआरडीए/उपायुक्त एनआरएलएम मुनेश चन्द्र एवं जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह मौजूद रहीं।उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉलों तथा विभिन्न विभागों के 28 स्टॉलों का अवलोकन किया।

उन्होंने महिलाओं के हुनर और उनके व्यवसायिक प्रयासों की सराहना की।डीएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मेहनत और हुनर के बल पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर रही हैं। उन्हें बाजार उपलब्ध होने से उनकी आय में वृद्धि हो रही है।

सरस मेला महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बेहतर मंच और बाजार उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मेले में हस्तशिल्प, खाद्य पदार्थ, घरेलू उपयोग की सामग्री, पारंपरिक एवं स्थानीय उत्पादों समेत विभिन्न वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है। वहीं विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं विपणन पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया, ताकि उन्हें व्यापक बाजार मिल सके और आय में वृद्धि हो।इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.वी. सिंह, एलडीएम सुबोध मिश्रा, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related posts