रायबरेली में समाजसेवी ने ग्राम प्रधान पर धमकाने का लगाया आरोप, प्रेसवार्ता कर लगाई न्याय की गुहार।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी खास गांव के समाजसेवी महेंद्र यादव ने ग्राम प्रधान लक्ष्मीकांत रावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।एक निजी होटल में प्रेसवार्ता करते हुए महेंद्र यादव ने कहा कि पीड़ित पक्ष की मदद करने पर ग्राम प्रधान द्वारा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं। प्रधान द्वारा कहा जा रहा है कि फर्जी मुकदमों में फंसा देंगे, हरिजन एक्ट में फंसा देंगे, जान से हाथ धो बैठोगे। महेंद्र ने बताया कि लक्ष्मीकांत रावत उनकी ग्राम सभा के मौजूदा प्रधान हैं और बछरावां विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भी हैं।

दरअसल मामला एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म से जुड़ा है, जिसमें हरचंदपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। इस मामले में हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी भी पीड़ित परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे थे।समाजसेवी महेंद्र यादव ने कहा कि भविष्य में उनके साथ कोई घटना होती है या उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाया जाता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रधान लक्ष्मीकांत की होगी।

इस मामले में हरचंदपुर थाने में शिकायत भी की गई है। प्रेसवार्ता के दौरान नाबालिग के भाई और मां ने भी प्रधान और उसके दो साथियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Related posts