चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, राहुल-प्रियंका के खिलाफ एफआईआर से कार्यकर्ताओं में नाराजगी।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में विभिन्न तख्तियां और पोस्टर दिखाई दिए, जिन पर चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारे लिखे थे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ता चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे।प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी।
