वेज राइस बिरियानी में निकले कीड़े! होटल के खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, खाद्य गुणवत्ता पर उठे सवाल।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग स्थित नरेश होटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में होटल में परोसी गई वेज राइस बिरियानी में कीड़े दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद होटल की खाद्य गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि होटल में भोजन करने पहुंचे ग्राहक सौरभ सिंह ने खाने में कीड़े मिलने का आरोप लगाते हुए इसका वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है और होटल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। लोगों ने खाद्य विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Related posts