स्वयंभू मां काली मंदिर में चंडी महायज्ञ शुरू, भव्य कलश यात्रा में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

लालगंज, रायबरेली। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन लालगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वयंभू मां काली मंदिर में चंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

यात्रा लालगंज मार्केट होते हुए गंगा तट तक पहुंची। मां काली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।मंदिर समिति के आयोजक एवं ग्राम प्रधान जितेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा सिंह ने बताया कि चंडी महायज्ञ की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है।

उनके पूर्वज भी इस आयोजन को कराते थे। पिछले पांच वर्षों से उनकी कमेटी इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि मंदिर में मां काली स्वयंभू स्वरूप में विराजमान हैं। कलश यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। यात्रा पूरी होने तक लालगंज मार्केट में आवागमन रोका गया है।

Related posts