खतौनी में गलत तरीके से दर्ज कराया गया था दूसरे व्यक्ति का नाम, जांच के बाद राजस्व अभिलेखों में हुआ सुधार।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। सदर तहसील के आंटी नौगामा गांव में जमीन के कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। एसडीएम सदर गौतम सिंह की पहल पर महज तीन दिन के भीतर विधवा महिला को उसके हक की जमीन से जुड़े राजस्व अभिलेखों में राहत मिली है।
एसडीएम गौतम सिंह के मुताबिक, खतौनी संख्या 298 में लगभग 4,000 वर्ग मीटर जमीन पर एग्रीमेंट के आधार पर मोहम्मद सिद्दीकी का नाम दर्ज कर दिया गया था। मामले की जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद राजस्व अभिलेखों में सुधार कराया गया। इसके बाद मृतक पति के स्थान पर विधवा महिला के नाम विरासत दर्ज कर खतौनी उसे सौंप दी गई।
प्रशासन की इस कार्रवाई से महिला को बड़ी राहत मिली है। वहीं, जमीन के मामले में कथित अनियमितता की गंभीरता को देखते हुए जांच भी गठित की गई है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
