खेत में बकरी चराने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, हालत गंभीर

बेटे ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल, जिला अस्पताल रेफर।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

बछरावां/रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावा गांव में रविवार शाम खेतों में बकरी चराने गई 55 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ने से परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बेटे ने मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, कन्नावा गांव निवासी जगराना पत्नी रामदास रविवार शाम करीब 4:30 बजे खेतों में बकरियां चरा रही थीं।

इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में मौजूद उनके बेटे विनीत कुमार मौके पर पहुंचे। सांप को देखकर वह घबरा गए, लेकिन बिना देर किए अपनी निजी गाड़ी से मां को बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

सीएचसी में चिकित्सक डॉ. अभय चतुर्वेदी ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोग महिला के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

Related posts