जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज तथा रेयान इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती तथा परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के साथ नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराई जाए। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

Related posts