धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
परशदेपुर/ रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर चौकी अंतर्गत निनावा में पानी की टंकी के पास देर शाम एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन संख्या UP36B2601 में सवार तीन लोग फतेहपुर से अपने घर ग्राम घनापुर, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी जा रहे थे।
इसी दौरान निनावा के पास तेज रफ्तार के चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में चालक प्रदीप शुक्ला पुत्र राम आसरे निवासी घनापुर, थाना संग्रामपुर, अमेठी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नानू शुक्ला और प्रमोद शुक्ला पुत्र राम आसरे घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही परशदेपुर चौकी प्रभारी मोहित शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
