धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब बछरावां से मौरावां मार्ग पर महारानी खेड़ा शेखपुर समोधा गांव के निकट ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंद दिया जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। मोटरसाइकिल काफी दूर तक घिसटती रही। मिली जानकारी अनुसार मेहरवान खेड़ा शेखपुर समोधा निवासी सूरज उम्र 25 वर्ष पुत्र अमरलाल मोटरसाइकिल से बछरावां जा रहा था।
इसी दौरान हाईवे पर ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह ट्रक के नीचे आ गया और ट्रक ने रौंद दिया युवक की मौके पर ही मौत हो गई।घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि सूरज का विवाह छह माह पूर्व ही हुआ था।
नवविवाहिता पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
