धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
बछरावां (रायबरेली)। शिक्षक एमएलसी चुनाव में विजयश्री प्राप्त करने के बाद प्रथम बार बछरावां आगमन पर शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी का चुरुवा मंदिर में फूल-मालाओं एवं विशाल पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें जीत की बधाई दी।
कार्यक्रम में उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी, रमेश वर्मा, दिलीप सिंह, बृजेश तिवारी, योगिता सिंह, अहिवरन सिंह, अरुण सिंह एवं पुष्पेंद्र तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। स्वागत समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
