कांति सिंह की जीत पर सपाइयों ने मनाया जश्न, विधायक श्याम सुंदर भारती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज (रायबरेली)। महराजगंज कस्बे में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक श्याम सुंदर भारती के नेतृत्व में लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती कांति सिंह की शानदार जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी की पांच सीटों पर जीत को ऐतिहासिक बताते हुए वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने का दावा किया।

विधायक श्याम सुंदर भारती ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की अपील की।इस अवसर पर फिरोज अहमद एडवोकेट, शोभनाथ वैश्य, मो. मुकीम, आसिफ कुरैशी, रामकुमार यादव, कमलाकर विक्रमादित्य, पिंटू खान, कामरान सिद्दीकी, सोनू भारती, हाजी जियाउल हक, स्नेहकांत,

मयंक मौर्य, शुभम मौर्य, रामसमुझ रावत, उमेश रावत, रविशंकर यादव, अभिषेक यादव, अमर बहादुर यादव, राजकुमार लोधी, मो. कलाम, सुरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts