भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार, भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन, रायबरेली में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरदार पटेल के अद्वितीय व्यक्तित्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और अदम्य साहस से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव को मजबूत किया।

उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, राष्ट्रीय एकता और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायी मिसाल है।वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल के विचार और आदर्श आज भी देश को एकता, समरसता और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह एवं विजय सिंह, जिला महामंत्री अनुज मौर्य , जिला मंत्री शिवेंद्र सिंह जिला मीडिया प्रभारी मोहित सिंह, गन्ना समिति अध्यक्ष रवि सिंह चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमावा वीरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष अमावा मंजेश सिंह जिला सह कोषाध्यक्ष सुनील सिंह सहारा, भाजपा नेता तिलक सिंह, मनीष सिंह एवं अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ।

Related posts