धारा लक्ष्य समाचार पत्र
वाराणसी से दिल्ली के बीच यूपी की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है, जो दो शहरों के बीच की दूरी को सिर्फ 9.30 घंटे में पूरी कर देगी. यह ट्रेन शाम को चलेगी और अगली सुबह डेस्टिनेशन तक पहुंचा देगी. आज सीएम योगी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत कर दी.
भारत की दूसरी और यूपी की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शनिवार को उद्घाटन हो चुका है. यह ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी और सिर्फ 9.30 घंटे में पहुंचा देगी. यह ट्रेन शाम के समय चलेगी और सुबह पहुंचाएगी, जिससे यात्रियों का सफर सोकर गुजरेगा.
इस ट्रेन के चलने से वाराणसी से दिल्ली के बीच 55 मिनट का समय कम हो जाएगा, जबकि दिल्ली वाराणसी के बीच 35 मिनट का समय घट जाएगा. यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है और यात्रियों के हरेक सर्विस का खास ख्याल रखा गया है.
